सिंदरी । हर्ल में हुई दुर्घटना में मारे गए भौंरा निवासी इलेक्ट्रिशियन राजु विश्वकर्मा के परिजनों को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने एनी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ जाकर मुआवजे की राशि मृतक की पत्नी रंजु देवी को सुपुर्द किया। विधायक के प्रयास से अभी तक कुल 22 लाख रुपए मृतक की पत्नी को कंपनी द्वारा भुगतान किया गया है । शेष 13 लाख रुपए जिसमें बीमे और पेंशन की राशि है, उसका भुगतान कागजी प्रक्रिया के संपन्न होने पर आश्रित को भुगतना कंपनी के लोगो द्वारा किया जाएगा।

इस तरह पूर्व में समझौते वार्ता के अनुसार कुल मिलाकर 35 लाख रुपए पीड़ित परिवार को मिलना था। विदित हो कि 25 मार्च को हर्ल कारखाने में दुर्घटना में राजु विश्वकर्मा नामक मजदूर की मृत्यु हो गई थी । झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने इसके तुरंत बाद हर्ल के प्रबंध निदेशक से वार्ता कर मृतक के आश्रितों को मुआवजा भुगतान करने को कहा था । प्रबंधन के त्वरित कार्रवाई पर विधायक ने संतोष व्यक्त कर हर्ल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। मौके पर जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, सुबोध सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरज सिंह, एनी कंपनी के रोहित यादव और मृतक के परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *