अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के आद्रा डिवीजन के धनबाद भोजूडीह रेलवे लाइन के पोल संख्या 315/p15 के पास अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी मच गई । शव मिलने की सूचना पर सुदामडीह थाना के एस आई अफ़रोज़ दल बल सहित घटना स्थल पहुंच शव को जप्त कर मे पंचनामा कर पुलिस ने शव को थाना ले गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। देर शाम होने के कारण शव की पोस्टमार्टम होने के लिए दिन रविवार को धनबाद भेजा जाएगा ।
वही मृतक युवक के उम्र लगभग चालीस के आसपास बताया जा रहा है गला मे गमछा काला पीला चेक के टी शर्ट हरा ब्लू और ब्लू चेक के आफ पैंट पहना हुआ है। इसके पॉकेट से केक और मिक्चर मिला है और मुँह से फेन निकला हुआ पाया गया है l बताया जा रहा है की यह ट्रेन से सफर के दौरान गिर गया गया है चोटिल अवस्था मे होने के कारण कोई विषैला जीव जंतु ने काट दिया जिसके चलते मुँह से फेन आया हुआ है। और न ही मृत्यु के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
