अभिषेक मिश्रा
चासनाला । मोहन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को २४घंटे का अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विश्वनाथ तिवारी और अशोक पाण्डेय मंडली चास बोकारो तथा भजन सुख नारायण मंडली के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में भक्ति भाव का माहौल देवमय हो गया। वहीं दुर्गा मंदिर के पुजारी प्रकाश पाण्डेय ने कहा की २४घंटे अखंड रामायण पाठ का आयोजन क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।रविवार को समापन होने बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके दुर्गा पूजा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
