सुमीत पासी हत्याकांड: फरार 3 आरोपियों के घर जोरापोखर थाना पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

ढोल-नगाड़े के साथ घर पर हुई तामिला

पाथरडीह । जोरापोखर थाना क्षेत्र में 2020 में हुए सुमीत कुमार उर्फ सुमीत पासी हत्याकांड के 3 फरार आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया। ढोल-नगाड़े के साथ आरोपियों के घर पर तामिला की गई। जोरापोखर थाना कांड संख्या 182/20 वादिनी गुड़िया भारती ने आरोप लगाया था कि 4 लोगों ने उनके पुत्र सुमीत कुमार उर्फ सुमीत पासी को घर से बुलाकर बरारी 6 नंबर हवा घर के पास ले जाकर हत्या कर दी। इस मामले में नामजद आरोपी है बरारी मोड़ जेलगोड़ा निवासी गुड्डू उर्फ अरुण कुमार सतनामी, संतोष कुमार उर्फ भगत उर्फ संतोष सतनामी, एसबीआई बैंक के बगल, पुरानी बस्ती, डिगवाडीह नं.10 का रहने वाला बॉबी राज उर्फ बॉबी सिंह और फुसबंगला भागा रेलवे क्रॉसिंग के पास का रहने वाला सागर पासी उर्फ आर्यन कुमार। घटना के बाद से ही प्राथमिक अभियुक्त गुड्डू सतनामी, संतोष सतनामी और सागर पासी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। फरार रहने पर जेएमएफसी धनबाद, श्रीमती नूतन एक्का के न्यायालय से इन तीनों के विरुद्ध इश्तिहार निर्गत हुआ। जोरापोखर थाना के पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने गुरुवार को आरोपियों के निवास स्थान पर जाकर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार की तामिला की। पुलिस ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *