धनबाद । जिले के गोविंदपुर थाना के सीमा पर देवली गहिरा के समीप एक अज्ञात युवक का शव गुरुवार की देर रात पुलिस ने बरामद किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जप्त कर लिया। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है।
