विश्वजीत चटर्जी

जोरापोखर। जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बालू लाइन निवासी स्वर्गीय अशोक साव का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार साव ने शुक्रवार के दोपहर अपने घर में लगे पंखे मे गमछे के सहारे झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्वर्गीय अशोक साव का छोटा बेटा था और अपने बड़े भाई के साथ डिगवाडीह कोलवरी गेट के सामने चाऊमीन का दुकान चलाता था। घटना की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। चंदन का विवाह दो वर्ष पूर्व भौरा में हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी प्रेरणा देवी और एक छह माह के मासूम बच्चे को छोड़ गया है। वह दो भाइयों में छोटा था। परिजनों के अनुसार चंदन बहुत ही मेहनती था और अपने बड़े भाई के साथ मिलकर चाऊमीन का दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर धनबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आस पड़ोस के लोगों के अनुसार चंदन का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। लोगों का मानना है कि सायद यही पारिवारिक कलह आत्महत्या की वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *