झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया स्थित आंगनबाड़ी के छत के ऊपर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मृतक युवक की पहचान झरिया के चौथाई कुली निवासी जितेंद्र वर्मा ( 38 ) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र उड़ीसा में काम करता था और दो दिनों पूर्व ही उड़ीसा से झरिया आया था । वही जितेंद्र की शव मिलने की सूचना पर चौथाई कुली निवासी उसका एक रिश्तेदार मौके पर पहुंचा ।उन्होंने बताया कि जितेंद्र अत्यधिक शराब का सेवन करता था जिस कारण उसकी मौत शराब के कारण होने की आशंका है । मामले को लेकर बताया जाता है कि गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे लोगों ने एक युवक का शव छत के ऊपर देखा और झरिया थाना पुलिस को मामले की सूचना दी । सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई ।
