अभिषेक मिश्रा
चासनाला । नुनुडीह स्थित कामरेड ए के राय स्मृति भवन प्रांगण में सोमवार को मजदूरों को मसीहा स्व कामरेड ए के राय साहब की ९१ जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस दौरान उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।जिसमें दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वहीं वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राय साहब अपने जीवन में मजदूरों के हित के लिए निरंतर आंदोलनरत रहे।और मजदूरों को अपना हक दिलाने का काम किया।उनके ही पथ पर आज के युवाओं को चलने की जरूरत है।वे सादगी में ही अपना जीवन जीते रहे। जब की वे धनबाद के सांसद तथा विधायक भी रह चुके थे।जिन्हें जीते जी भुलाया नहीं जा सकता है।बताते चले कि उनका जन्म ब्रिटिश राज के दौरान तत्कालीन पूर्वी बंगाल के एक छोटे से गांव में हुआ था।जो कि एक भारतीय राजनितीज्ञ थे।
मौके पर माले नेता कामरेड सबूर गोराई,आर एन घोष,पूर्व पार्षद बिरेन गोराई,सोनू गोराई,एम डी आजाद,के अलावे महिलाओं में ललिता देवी,पुतुल देवी,बुलू देवी,शकुंतला देवी,गुड़िया देवी,सुनीता देवी,मीना कुमारी, आदि उपस्थित थे।
