झरिया। इंडस्ट्री टिकीयापाड़ा निवासी 34 वर्षीय मंटु अंसारी की दर्दनाक मौत सोमवार को उड़ीसा के जोड़ा में हाइवा के चपेट में आने से हो गई।यह खबर टिकियापाड़ा व धनबाद वासेपुर गफ्फार कालोनी में आते ही मातम पसरा गया।टिकियापाड़ा निवासी स्वर्गीय मोहम्मद हलीम अंसारी के चौथे पुत्र मंटू अंसारी उड़ीसा में अपना गैराज संचालित के अलावा हाइवा का देखरेख करता था ।वह अपने बाइक से निजी काम को लेकर जा रहा था।तभी तेज रफतार हाइवा ने उसे अपने चपेट में ले लिया।हादसा के बाद हाइवा चालक हाईवा को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर घर वालो को सौंप दिया। और हाइवा को अपने कब्जे मे ले लिया ।मंटु का शव मंगलवार को वासेपुर पहुंची। जहां स्वजनों ने मंटू को मिट्टी मंजिल शमशेर नगर वासेपुर के कब्रिस्तान में कर दिया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।सनद हो कि टिकियापाड़ा के हलीम कुछ वर्ष पूर्व गफ्फार कॉलोनी वासेपुर में भी उन्होंने अपना घर बनाया था । और वहां रह रहे थे। मृतक 6 भाइयों में चौथे स्थान पर था ।भाई कलीम अंसारी ,नईम अंसारी, पिंकू अंसारी, लड्डन अंसारी, अलाउद्दीन उर्फ विलायत अंसारी सहित पत्नी व दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस परिवार के लोगो का बस्ताकोला में दो किताब की दुकान है।
