अभिषेक मिश्रा
झरिया । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित लोकोबाजार में मंगलवार को सिंदरी की ओर से आ रही हाइवा संख्या जे एच16ई/3281की चपेट में आ जाने से कांडा निवासी पूजा भंडार संचालक बाइक सवार सांख्या जे एच ए यू/2839 रंजीत दे उम्र लगभग 52 अधेड़ युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंची है तथा मृतक परिजन भी घटना स्थल पहुंच मुआवजा की मांग कर रहे है। मृतक दे के एक पुत्री व एक पुत्र सुशांत है जो कोलकाता में प्राइवेट जॉब के साथ पढ़ाई किया करता है।पुत्री मुनमुन शादी शुदा है।मृतक की पत्नी चाइना देवी तथा परिजनों का रो रो बुरा हाल है। वही झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग अवरुद्ध है।स्थानीय व परिजन मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। इधर सुंदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने सूझ बूझ से काम लेते हुए घंटों मशक्कत के बाद आंदोलन कर रहे लोगो ने आंदोलन से हट गए।तब शव को एम्बुलेंस के द्वारा धनबाद पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के संबंध में सुदामडीह थाना प्रभारी श्री अमन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा के हाइवा चपेट में आ जाने से कांडा निवासी रणजीत दे की मौत हो गई है।हाइवा को जप्त कर शव को पोस्मार्टम में भेज दिया गया है।सरकारी प्रक्रिया जारी है।उसके तहत जो होगा मृतक के परिजन को मिलेगा। इस घटना के मौके पर सुदामडीह पुलिस बल,के अलावे और भी थाना प्रभारी मौजूद थे।
