अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुंदामडीह दोनों लाइन के बीच आंबेडकर स्कूल के समीप सोमवार की रात लगभग 9 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।जिसमें सुदामडीह दोनों लाइन के बीच के निवासी शिवम् यादव के माथे पर गंभीर चोट आई है।वही दूसरे पक्ष के मधु सिंह के अंग रक्षक अजीत सिंह के माथे पर तथा स्कॉर्पियो चालक राधे श्याम यादव को भी चोट आई है।वही दोनों पक्षों का इलाज सीएचसी चासनाला में किया गया। वहीं इस मामले में शिवम यादव का कहना है कि हम बाजार से लौट रहे थे तो इनलोगों के द्वारा मेरे ऊपर जान लेवा हमला किया है।जिससे मेरे माथे व दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है तथा माथे पर 6 टांका लगाया गया।
वही दूसरे पक्ष राधे श्याम यादव का कहना है कि शिवम यादव का ट्रैक्टर आ रहा था दूसरे ओर से मै अपनी स्कॉर्पियो लेकर निकल रहा था ट्रैक्टर इतना तेज था कि कोई अनहोनी न हो जाए।इसी को लेकर मै समझना चाह रहा था।इसी क्रम में शिवम यादव जान लेवा हमला कर बॉडीगार्ड का रिवॉल्वर झपटने का भी प्रयास किया। जिससे हम दोनों को चोट आई है। वहीं इस घटना के बारे में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि इस दौरान दो चक्र गोली भी हवाई फायरिंग की गई है।जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं घटना पर सुंदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ले जांच में जुट गई है।
