अभिषेक मिश्रा
चासनाला । रेलवे डीआरएम धनबाद अखिलेश मिश्रा की एक टीम सोमवार को पाथरडीह रेलवे यार्ड पहुँची।
इस दौरान पाथरडीह लोको फ्रन्ट डिपो, कैरेज एंड वैगन विभाग, रनिंग रूम सहित कई अन्य विभागों का निरीक्षण किया। वही डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रखितपुर से नए प्रोजेक्ट डबलिंग का काम चल रहा है। पहले सिक लाईन से डिपो तक गाड़ियों को आने जाने में जो परेशानी होती थी, वह अब सुलभ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीसीसीएल का एक बड़ा प्रोजेक्ट आ रहा है। जिसके लिए तालमेल चल रहा है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने बताया कि पाथरडीह रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैफिक कॉलोनी को डिस्मेंटल किया गया है। उन्होंने कहा कि वहाँ निर्माण कार्य किया जाएगा। डीआरएम ने अधिकारियों के साथ पाथरडीह पी डब्ल्यू आई कार्यालय के निकट रनिंग स्टॉप के लिए बनाए गए रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। टीम के साथ सीनियर डीएमई कोडिनेशन उदय कुमार, डीईओ कोडिनेशन रवीश आदि उपस्थित थे।
