झरिया । बुधवार की सुबह जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी 3 नंबर निवासी स्व. राकेश कुमार का लगभग 11 वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. वह टाटा डीएवी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है. बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है. परिजन काफी परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे तक प्रतीक को घर के पास खेलते हुए देखा गया था. इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया. काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पहले पड़ोस, आसपास के मोहल्ले, व सगे संबंधियों के लोगों के यहां तलाश की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. मामले को लेकर प्रतीक की मां रागिनी देवी ने जोड़ापोखर थाना में लिखित आवेदन दी है. इसके बाद से जोड़ापोखर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *