सिंदरी । महाशिवरात्रि के अवसर पर थानेश्वर शिव मंदिर से शिव बारात नगर भ्रमण करते हुए एसीसी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां मंदिर कमिटी ने स्वागत किया। बारात में धनबाद मेयर प्रत्याशी इंदु देवी, जनता मजदूर संघ के महासचिव अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष जनता मजदूर संघ कार्यालय से शामिल हुए। हनुमान मंदिर में स्वागत करने वालों में दीपक कुमार ‘दीपू’ प्रमुख थे। बाद में जनता मजदूर संघ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर गुड्डू सिंह ने 23 फरवरी 2026 को चूड़ियाँ छाप पर मुहर लगाकर इंदु देवी को विजयी बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *