झरिया । विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष व मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के पूर्व अध्यक्ष सह प्रसिद्ध उद्योगपति रतन लाल अग्रवाल (85) का निधन शनिवार को जोड़ाफाटक स्थित आवास पर हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से मारवाड़ी समाज, उद्योग जगत सहित पूरे कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री कमल किशोर अग्रवाल (पुत्र)अजय अग्रवाल (पुत्र)विजय अग्रवाल(पुत्र) पुष्पा देवी भोजगढ़िया पुत्री भरापुरा परिवार छोड़ गए है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को बस्तकोला स्थित मुक्ति धाम किया जाएगा। स्व. अग्रवाल झरिया धनबाद गौशाला, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन सहित अनेक संस्थाओं के अध्यक्ष रहे । शोक व्यक्त करने वालों में राजकुमार अग्रवाल, हरिश कुमार जोशी, उमाशंकर तिवारी, सत्यनारायण भोजगढ़िया, निर्मल अग्रवाल, सुमन अग्रवाल आदि लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *