झरिया। नगर निगम चुनाव के तहत जनसंपर्क अभियान के क्रम में महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल किन्नर समाज की प्रदेश सचिव छम छम देवी के आवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समरसता एवं सबके साथ, सबके विकास के संकल्प को दोहराया।अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि किन्नर समाज हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है और उनके सम्मान, अधिकार एवं भागीदारी को सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम में सभी वर्गों की आवाज़ को समान रूप से प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश सचिव छम छम देवी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चुनाव में सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्वेता किन्नर सहित किन्नर समाज के अन्य सदस्य एवं स्थानीय समर्थक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *