निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के द्वारा कथित तौर पर बीते दिनों मदरसा में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक हाफिज के खिलाफ विवादित बयान दिया गया था. जिस पर हाफिज एहतेशामुल मिर्जा के द्वारा जामताड़ा थाना में मानहानि के मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया भी गया था. अब इरफान अंसारी के धर्मगुरु के खिलाफ दिये गये बयान से मुस्लिम धर्म गुरुओं में भी नाराजगी और उबाल देखा जा रहा है.जिले भर से आए हुए मौलाना व इस्लामिक धर्मगुरुओं ने नेशनल ह्यूमन राइट्स के जिला कार्यालय में बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के द्वारा दिये गये बयान पर माफी मांगने और भविष्य में इसका दोहराव न हो इसकी मांग की है.साथ ही भविष्य की रणनीति पर चर्चा किया. हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने कहा कि बीते दिनों इरफान अंसारी के द्वारा मुझपर बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाया गया है.मौलाना सलीम केशर ने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी उलेमा से मोहब्बत रखें.उलेमा की बात आवाम मानती है इसका ध्यान रखें.मौके पर मुख्य रूप से मौलाना समसुल मौलाना अब्दुल सत्तार मौलाना राजाउद्दीन मौलाना जलालुद्दीन मौलाना रशीद मौलाना हारून मौलाना मुख्तार मौलाना इरशाद मौलाना जसीम मौलाना मसूद मुफ्ती सिद्दीकी मुस्तकीम एवं ताहिर सहित काफी संख्या में धर्मगुरु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *