अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह लोको बाजार स्थित रेलवे मैदान में मोहम्मद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 18 जनवरी से आयोजित एक दिवसीय शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट खेल का फाइनल खेल सपोर्टिंग क्लब ईदगाह मुहल्ला एवं वारियर्स क्लब डिगवाडीह के बीच खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेंट खेल में दोनों टीमों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।जिसमें वरियर्स क्लब डिगवाडीह ने स्पॉटिंग क्लब लोको बाजार ईदगाह मुहल्ला को 5 विकेट से पराजित कर विजेता घोषित हुआ। इस एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें वरियर्स क्लब डिगवाडीह एवं स्पोर्टिंग क्लब ईदगाह मुहल्ला खेल के फाइनल में पहुँचा था। खेल में मेन ऑफ द सीरीज मो: कैफ को एवं मेन ऑफ द मैच सूरज वाला को घोषित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन कमिटी के साहेब, इमरान, अजमल, मनीष, आनन्द, नमन का आदि का सराहनीय योगदान रहा है। एम्पायर की भूमिका मनीष व अरसद ने बखूबी निभाई। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल खेल के मुख्य अतिथि जनता श्रमिक संघ की नेत्री व वार्ड 50 के पार्षद प्रत्यासी ममता सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी (शील्ड) देकर सम्मानित किया। मौके पर उमेश सिंह, रमेश ठाकुर,रूपा सिंह, गुड़िया सिंह, कुसुम देवी, रीना देवी आदि उपस्थित थे।
