धनबाद । सरायढेला स्थित कोल फील्ड स्कूल में स्व. विश्वनाथ गिरि की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। जहां पुण्यतिथि कार्यक्रम में कई लोगों में स्व. विश्वनाथ गिरि के फोटो पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वही लोगों श्रद्धांजलि के बाद मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना किया।
मौके पर स्वर्गीय बी एन गिरी के पुत्र नवीन गिरि ने बताया कि कोलफिल्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन के संस्थापक तथा धनबाद के जाने-माने शिक्षाविद् बीएन गिरि का निधन पिछले वर्ष हो गया। सत्तर के दशक में धनबाद में मिशनरी स्कूलों से इतर अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की शुरुआत करने वाले बीएन गिरि ने हीरापुर पार्क मार्केट के निकट कोलफिल्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन की शुरुआत की थी।लंबे समय तक स्कूल इसी स्थान पर चला। बाद में स्कूल को लोहारकुल्ही सरायढेला में शिफ्ट कर दिया गया। उनके निधन से धनबाद के शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मौके पर डॉ. अमिता बाकची, पीयूष कौशल, राजीव कुमार सिन्हा, मनोज वर्मा, आलोक वर्मा, राजीव सिंह सहित कोल फील्ड परिवार के सभी सदस्य लोग मौजूद रहे।
