अभिषेक मिश्रा
चासनाला । कड़ाके के ठंड से बचाव को लेकर धनबाद सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर झरिया सांसद प्रतिनिधि साधन महतो ने रविवार को सुदामडीह न्यू माइनस स्थित सांसद प्रतिनिधि कार्यालय पर रविवार को अख़बार हाकरो एवं जरूरत मंडो के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर साधन महतो ने कहा कि अख़बार हाकर कर्मयोगी होते हैं। जो भीषण ठंड एवं विपरीत परिस्थितियों में भी सुबह लोगों के घर- घर जाकर अख़बार पहुंचाने का कार्य करते हैं। समाज को जागरूक रखने में उनकी भूमिका सराहनीय है। ऐसे कर्मठ लोगों की सेवा करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सांसद ढुलू महतो हमेशा समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करते हैं। ठंड के मौसम में ज़रूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कंबल पाकर अख़बार के कर्मयोगियों ने खुशी जाहिर करते हुए सांसद प्रतिनिधि साधन महतो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *