अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सेल चासनाला स्थित कोलियरी मैनेजर ऑफिस के समीप सेल चासनाला कोलियरी एवं असंगठित मजदूरों से संबंधी पी एफ एवं पेंशन काटी हुई राशि को ले कर एक सभा का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार क्षेत्रीय आयुक्त (सी एम पी एफ) धनबाद थे।इस दौरान श्री कुमार को मजदूरों के द्वारा भव्य स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उन्होंने ने सभा में शिरकत किए मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप की कटी हुई राशि और पेंशन हर तरह सुरक्षित है।जिसको लेकर तैयारी की जा रही है।जल्द ही ऑन लाइन कर दिया जाएगा।जो कभी भी कही से ऑन लाइन देख सकते है। इसके लिए जो भी कागजात की जरूरत है जल्द से जल्द सेल अधिकारियों से मिल समझ बुझ कर मेरे यहां पहुंचाने की कृपा करे। जिसका कार्य जल्दी से किया जा सके। कहा की इस पीएफ, पेंशन का जो भी राशि काटा जाता है उससे आप और आपके परिजन सुरक्षित है ।इसमें कोई कोताही न बरते।
वहीं इस मामले में असंगठित मजदूर दामोदर सिंह ने कहा कि पीएफ और पेंशन की मांग को लेकर पूर्व में धरना प्रदर्शन भी किया गया था।की पी एफ और पेंशन ब्यौरा जल्द से जल्द मजदूरों को दिया जाय।जिसको लेकर आज माननीय महोदय क्षेत्रीय आयुक्त धनबाद के द्वारा हमलोगों को अवगत कराया गया कि हमलोगों से काटा गया उक्त राशि हर संभव सुरक्षित है।जो जल्द से जल्द ऑन लाइन कर दिया जाएगा जो कभी भी कही से पीएफ जमा राशि देख सकते है।जिससे मजदूरों में खुशी की लहर है। मौके पर सेल के अधिकारियों में ललित झा, संजय चौधरी,प्रकाश सिंह,बारीक साहब,राजीव कुमार पाण्डेय,के अलावे मनोज कुमार,तपेश्वर कुमार, संजय कुमार मंडल,असंगठित मजदूरों में मनोज कुमार सिंह,अजय ओझा,राकेश सिंह,विजय नोनिया,विमल सिंह,अरविंद कुमार,इंद्रजीत दास,उमेश कुमार,सियाराम पासवान,लोगेन कुमार, मनसूर कुमार के अलावे दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।
