झरिया । कड़ाके की ठंड के बीच मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए युवा समाजसेवी एवं मारवाड़ी युवा मंच के सह कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा मध्य रात्रि में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह सेवा कार्य कतरास मोड़, पार्क मोड़, श्याम मंदिर परिसर एवं शक्ति मंदिर के आसपास किया गया, जहां खुले आसमान के नीचे ठंड से जूझ रहे असहाय, निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए। ठंड की इस भयावह रात में राहत पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर सुकून और संतोष साफ दिखाई दिया।

दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सहायता करना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। मारवाड़ी युवा मंच के माध्यम से आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *