कुमार अजय

कतरास । दिनदहाड़े 9 साल के बच्चे को संदिग्ध महिला माँ से छीन भागने का करने लगी प्रयास, खुद का बेटा होने की बात कह लोगो को बता असली माँ को बताने लगी चोर,पुलिस सूचना पर पहुँची, जाँच के बाद बच्चे को असली माँ सौपा, संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

एंकर — झारखंड में इनदिनों बच्चा चोर सक्रिय है।राँची से अपहृत अंश अंशिका को लगभग दो सप्ताह के बाद पुलिस बरामद करने के बाद उसके घर वालो को सौपा।
धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र इंदिरा चौक बस स्टैंड में दिनदहाड़े 9 साल के बच्चे को संदिग्ध महिला असली माँ से छीन भागने का प्रयास की।संदिग्ध महिला बच्चे को खुद का बेटा कह भीड़ को उकसाने लगी।भीड़ दोनों महिलाओं की बहसबाजी और बच्चे पर दावा करने की स्थिति को देख दंग रह गया।
मौके पर हंगामा होने लगा।स्थानीय लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दिया।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची।दोनों महिला और बच्चे को लेकर थाना ले आई।
जानकारी होने पर असली माँ के परिजन भी बाघमारा थाना पहुँच गए।
रेवती देवी अपने बेटे रियौन राज का अपना बेटा होने के आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र आदि पुलिस को सौपी।जिसके बाद पुलिस जांचोपरांत बच्चे को असली माँ को सौप दिया।
वही संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।संदिग्ध महिला को मेडिकल जाँच के लिये भेजी।
बच्चा चोर पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात को जानकर लोगो का जुटान थाना में होने लगा।
वही पुलिस संदिग्ध महिला के पहचान का प्रयास कर रही है।
वही बच्चे की असली माँ ने बताया कि जोड़ापोखर उसका ससुराल है।जोड़ापोखर से अपने मायके बोकारो जिला के करमाटाड़ जा रही थी।जोड़ापोखर से खानुडीह स्टेशन आई।उसके बाद बाघमारा बस स्टैंड से ऑटो में बैठ करमाटाड़ बेटे को लेकर जाने लगी।इसी दौरान एक महिला उसके बेटे को अपना बेटा कह छीनने लगी।बच्चे को ले जाने का कोशिश करने लगी।उससे धक्का मुक्की गाली देने लगी।हंगामा को देख लोग जुटे।जिसके कारण बेटा को ले जाने में सफल नही हुई।पुलिस वहाँ पहुची।थाना मे बेटे खुद का होने का कागजात दी।पुलिस बेटा को उसे सौप दी है।बच्चा चोरी करने वाले पर पुलिस कार्रवाई करे।
वही 9 साल के रियौन ने कहा वह माँ के साथ मामा घर जा रहा था।एक महिला जबरन उसे ले जाने का प्रयास करने लगी।जिससे वह बहुत डर गया।

वही बाघमारा थाना प्रभारी ने कहा इंदिरा चौक बस स्टैंड में बच्चा चोरी कर ले जाने की सूचना मिली थी।सूचना मिलने पर दोनों महिला और बच्चा को थाना लाकर पूछताछ किया गया।बच्चे के असली माँ द्वारा खुद का बेटा होने के साक्ष्य उपलब्ध कराया गया।जिसके बाद बच्चे को असली माँ को सौप दिया गया है।संदिग्ध महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है।संदिग्ध महिला विक्षिप्त लग रही है।मेडिकल चेकअप के लिये भेज दिया गया है।वरीय अधिकारी को मामले की जानकारी दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *