अभिषेक मिश्रा

चासनाला । श्री श्री १००८श्री नव दिवसीय राम महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को चासनाला सुदामडीह दामोदर नदी स्थित सूर्य धाम मंदिर परिसर से विराट भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ सुदामडीह रिवर साइड होते हुए झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग से चासनाला साउथ कालोनी होते हुए पुनः सूर्य धाम मंदिर पहुंचा इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण था । जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चियां माथे पर कलश लिए चल रही थी।जहां अयोध्या धाम से पधारे यज्ञाचार्य पंडित रणजीत शास्त्री व उनके सहयोगियों पंडितों जी के द्वारा वैदिक मंत्रोचन के साथ जल भरनी कार्य सम्पन्न कराया गया।वहीं मारुति नंदन धाम प्रयागराज से पधारे श्री श्री १००८श्री बाल योगी महंत परशुराम जी महाराज
ने कहा कि नव दिवसीय श्री राम महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया जा रहा है,१७जनवरी से२३जनवरी तक प्रतिदिन संध्या चार बजे से वृन्दावन से पधारी कथावाचिका देवी वैष्णवी किशोरी के मुखारबिंद से राम कथा की जाएगी। दिन शनिवार को मंडप प्रवेश, १८जनवरी दिन रविवार को अग्नि मंथन, २३जनवरी दिन शुक्रवार को यज्ञ पूर्णाहुति तथा २४जनवरी दिन शनिवार को भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
मौके पर यज्ञ समिति में चासनाला,सुदामडीह के गण मान्य लोग दर्जनों की संख्या में शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर अजमेरा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर से तीन दिवसीय श्री श्री हनुमंत वैदिक महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई।जो अजमेरा सुदामडीह रिवर साइड होते हुए सुदामडीह सूर्यधाम स्थित दामोदर नदी तट पहुंचा।जहां मोहनबाजार शिवमन्दिर के पुजारी संजय पांडे उर्फ वंतुल पंडित जी के द्वारा जलभरनी कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचारण के साथ सम्पन्न कराया गया।
वहीं मंदिर समिति के सदस्य रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शुक्रवार की शाम शिव भक्त मंडली के द्वारा सुंदर कांड पाठ,१७जनवरी को हवन एवं प्रातः पंच कुंड महायज्ञ,तथा संध्या दीप यज्ञ प्रवचन एवं भजन गायत्री परिवार के द्वारा किया जाएगा।साथ ही १८जनवरी को प्रातः पंच कुंड महायज्ञ एवं पूर्णाहुति तथा संध्या संस्कृति कार्यकम,रंगोली प्रतियोगिता,तथा पुरस्कार वितरण।एवं १९ जनवरी को भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। मौके पर हनुमान मंदिर समिति के सोनू कुमार,कुंदन सिंह,संजय हरि,गोलू ठाकुर,सत्य जीत सिंह,आर्यन सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *