अभिषेक मिश्रा
चासनाला सुदामडीह थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला निवासी जाफर खान उर्फ मुन्ना मोबाइल उम्र लगभग पचपन वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि जिसका शव बुधवार की सुबह पाई गई। वहीं सूचना सुदामडीह पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी ले शव को कब्जे में ले बुधवार को पोस्मार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।
वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी चुन्नी खातून ने बताया की
मंगलवार की शाम सात बजे के आसपास घर से कह कर निकले कि हम दस मिनट में आ रहे है,चिकन बना कर रखो।जब नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर फोन किया गया मोबाइल बंद बता रहा था। कहा कि बेटा सलाम के द्वारा खोज बिन भी किया गया परंतु कोई पता नहीं चल सका।सुबह जानकारी मिली कि चंदन प्रोजेक्ट सवारडीह बस्ती जानेवाले रास्ते में पानी का जमाव था।उसी में उनकी डूबने से मौत हो गई। जहां लोग शौच करने के बाद पानी छूने जाया करते थे।
मृतक के चार बेटे व तीन बेटियां है।मृतक पेशे से ऑटो चालक बताया जाता है।इस घटना से परिजनों का रो रो बुरा हाल है।
