अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया सह जोरापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (चासनाला) में 10 जनवरी को आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला को लेकर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार ने की।
जागरूकता रैली चासनाला सीएचसी से प्रारंभ हो चासनाला मोड़,सेल स्टील गेट,चासनाला पेट्रोल पंप होते हुए पुनः वापस लौटी। वहीं डॉ. मिहिर कुमार ने बताया कि झारखण्ड राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 जनवरी को यहां प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिस मेले का उद्घाटन झरिया विधायक रागिनी सिंह के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके लिए 265 सहिया, सहिया साथी, बी टी टी आदि स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए है। स्वास्थ्य मेला में परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, आर आई,टीबी नियंत्रण,आँख, कान, मोतियाबिंद,त्वचा रोग,तथा सदर अस्पताल धनबाद की ओर से रक्तदान आदि अलग अलग दर्जनों शिविर लगाया जाएगा। जिसमें रोगियों की स्वास्थ्य की जाँच करने के बाद निःशुल्क दवाइयां दी जाएगी।
रैली में डॉ मिहिर कुमार, डॉ प्रिया लकड़ा,डॉ स्वेता कुमारी, डॉ रवि शंकर, बी टी टी मनौवर आलम, बी ए एम कल्याण सिंह, बीडीएम अमरदीप, रेखा कुमारी, सुनीता देवी, बबिता देवी, आशा केशरी, प्रियंका सिंह, ममता देवी, बिंदु देवी सहित सैकड़ों सहिया साथी उपस्थित थे।
