झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर हनुमानगढ़ी के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्कूटी को बचाने के दौरान एक ऑटो संख्या जेएच 10 सीटी – 3882 सवारी सहित सड़क पर पलट गया. ऑटो पलटते ही सड़क पर चीख पुकार मच गई,स्थानीय लोग दौड़कर ऑटो को सीधा किया. साथ ही ऑटो में फंसे सवारियों को निकाल कर एक दुकान में बैठाया. जबकि ऑटो चालक घनसार निवासी बहादुर साव (55) को भी गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने ऑटो में सवार घायल 7-8 लोग समेत चालक को झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गये.जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद चालक को धनबाद रेफर कर दिया. जबकि अन्य घायलों का प्रथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस ऑटो को अपने कब्जे में लेकर झरिया थाना ले आयी. ऑटो के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है ।
