अभिषेक मिश्रा

चासनाला । भौरा 16 नम्बर ग्राउंड के समतली कारण के दौरान गत गुरुवार सांध्य करीब 4 बजे पेलोडर के चपेट में आने से गंभीर रूप घायल और बाद में इलाज के दौरान चतुर हांडी नामक एक पूर्व बीसीसीएल कर्मी की मौत का मामला आखिर कर झरिया विधायक रागनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह के प्रयास से रविवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया।

, मृतक चतुर हांडी के पत्नी रीता देवी को 15 लाख का चेक और एक लाख दाह संस्कार के लिए दिया गया है , साथ ही मृतक के परिवार से एक सदस्य को आउट सोर्सिंग पेंच में नौकरी देने की घोषणा किया गया ।
इसके बाद गुरुवार से बंद भौंरा सी 2 पेंच, कोल ट्रांसपोर्टिंग और रविवार से बंद हुई सुदामडीह फायर पेंच पुनः चालू करने की कवायद संबंधित आउट सोर्सिंग प्रबंधक ने शुरू कर दिया है।
वही पूर्वी झरिया क्षेत्र प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है ।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक रागनी सिंह ने कहा कि कुछ सिर्फ लाश पर ही राजनीति कर अपना राजनीतिक चमकाना जानते हैं, उन्हें उस गरीब व लाचार पीड़ित से कोई मतलब नहीं होता है, कुछ व्यस्तता के कारण हम मौके पर नहीं पहुंच पाए थे लेकिन जब हम शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचे तो पीड़ित परिवार के लोगो ने ही बताया कि अभी तक प्रबंधन से कोई वार्ता नहीं हुई है तब मै और विधायक जी (संजीव सिंह) ने तत्काल ही क्षेत्र के महाप्रबंधक और आउट सोर्सिंग प्रबंधक से बात किया लेकिन शनिवार को बात नहीं बनी।वहीं रविवार को पुनः विधायक जी (संजीव सिंह) ने संबंधित लोगो से बात चित शुरू किया और आखिकार प्रबंधन को झुकना पड़ा। जिसका परिणाम आप लोगो के सामने है, आगे कहा कि हमारे क्षेत्र में किसी पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हर शोषित पीड़ित को न्याय दिलाना ही हमारा सर्वप्रथम काम व कर्तव्य होगा।
मौके पर विधायक रागनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह, संतोष सिंह, पूर्व पार्षद शिव कुमार यादव, उमेश यादव, ध्रुव हरि, सोनू सिंह रामचंद्र पासवान, सुरेन्द्र सिंह, मनोज हरि
जबकि प्रबंधन की ओर से पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान, परियोजना पदाधिकारी बी के पांडे सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *