झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह परसाटांड़ निवासी सुबोध कुमार सिन्हा (45) का शव तीन दिन बाद गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह पुलिया के नीचे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक पेशे से ट्रक में कोयला लोडर मुंशी थे.वह ट्रक लोडिंग का कार्य कराते थे. परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है.परिजनों के अनुसार, सुबोध कुमार सिन्हा 22 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे अपने घर से निकले थे. वे गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौवाबांध स्थित ब्लैक डायमंड हार्ड कोक भट्ठा में ट्रक लोडिंग कराने गए थे.वह राजस्थान के किसी कोयला वयवसायी का कोयला सफ्लाय का काम देखते थे. लोडिंग कार्य समाप्त होने के बाद शाम करीब 5 बजे वे गाड़ी के कागजात देने की बात कहकर भट्ठा परिसर से बाहर निकले. बताया गया कि भट्ठा से कुछ ही दूरी पर स्थित एक साइबर कैफे में प्रिंटआउट निकालने गए थे. इसी दौरान शाम लगभग 5:30 बजे उनकी पत्नी बबीता देवी से अंतिम बार मोबाइल पर उनकी बातचीत हुई. इसके बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया. देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. उनकी मोटरसाइकिल आज भी ब्लैक डायमंड हार्ड कोक भट्ठा परिसर में खड़ी बताई जा रही है. इस संबंध में पत्नी द्वारा गोविंदपुर थाना में 22 दिसंबर की रात गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी.


गुरुवार की सुबह कालाडीह पुलिया के नीचे पानी में एक अज्ञात शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके बाद शव की पहचान सुबोध कुमार सिन्हा के रूप में की गई. मृतक के भाई प्रमोद कुमार सिन्हा ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.घटना के बाद मृतक की पुत्री ईशा कुमारी (22) ओर कसिश कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजन सब का पोस्टमार्टम करा दोबारा हार्डकोर भट्ट पहुंच घटना के दोषी की गिरफ्तारी तथा मुआवजा की मांग करने लगे. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं परिचित लोग भट्टा परिसर पहुंच जमकर आक्रोश व्यक्त किया. वहीं घटना से आकर्षित स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना धनबाद सांसद एवं झरिया विधायक को दी. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन शव के साथ हार्डकोक भट्टा में जमे हुए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *