अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग के बाबा प्रेम नाथ शिव मंदिर के समीप ड्रेन बनाने के क्रम में एक संवेदक द्वारा गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गढ्ढा इन दिनों काफी घातक साबित हो रहा है।आए दिन कोई न कोई बाइक सवार या कोई अंजान बाइक सवार रात के अंधेरे में इसका शिकार हो जा रहा है, लोगों को डर है कि यह गड्ढा कहीं जानलेवा साबित ना?
क्यों कि इन दिनों बड़े बड़े वाहनों का चलना २४ घंटा जारी रहता है।इस कारण भी घटना घट जाती है। यहां तक कि मंदिर समिति के द्वारा भुक्तभोगी का इलाज भी कराया गया है।पाइप लीकेज के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से बच्चों को ली और घातक साबित हो रहा है।कई बार स्थानीय लोगो द्वारा इसकी शिकायत भी की गई है।अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है।जिससे स्थानीय लोगो में रोष है। गड्ढे के कारण फिलहाल सड़क का निर्माण भी यहां छोड़ दिया गया है। वहीं इस मामले में झरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष अन्नू कुमार सिंह ने कहा कि इन दिनों यहां बना गड्ढा जान लेवा साबित हो रहा है। आला अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि जल्द से जल्द इसे ठीक कराया जाय ताकि लोग इसका शिकार न बने। आखिर इसका जिम्मेदार होगा कौन। चासनाला निवासी मन्नू सिंह ने कहा कि हम नागरिक मंदिर समिति मांग करते है कि इसे जल्द बनवाया जाय ताकि लो सुरक्षित चल सके मौके पर मंदिर के पुजारी शंभू नाथ तिवारी ,लाल बाबू मिश्रा,मंदिर सदस्य पंकज सिंह,मन्नू सिंह,अरुण यादव आदि थे।
