धनबाद । धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी कैलाश अग्रवाल के घर जीएसटी की टीम ने दबिश दी है। सदर थाना क्षेत्र के धैया स्थित जगदंबा आवास पर सुबह करीब 8 बजे पहुंची जीएसटी की टीम तब से लगातार सर्वे कर रही है। बता दें कि कोयला व्यवसायी कैलाश अग्रवाल का धनबाद के बरवाअड्डा और गोविंदपुर में हार्डकोक भट्टा है। सूत्रों की माने तो यह छापेमारी जीएसटी चोरी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कई कागजातों भी जीएसटी टीम द्वारा जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *