अभिषेक मिश्रा

चासनाला पौलथिन प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पाथरडीह लोको बाजार स्थित सब्जी बाजार हटिया में सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, रेलवे के पाथरडीह मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सह ई सीआरकेयू के शाखा सचिव बी के साहू के सौजन्य से संयुक्त रूप से 500 कैरी बैग थैला का वितरण किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पौलथिन प्लास्टिक बैग के कारण पर्यावरण प्रदूषण से आम जन जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को पौलथिन प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पौलथिन प्लास्टिक बैग के उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिर भी लोग अपने अपने घर से थैला लेकर नहीं आ रहे है। बाजार हटिया के दुकानदारों को भी पौलथिन प्लास्टिक में समानें नहीं बेचने की हिदायत दी गई। जागरूकता अभियान के तहत बाजार हटिया के लोगों से पौलथिन प्लास्टिक बैग पर रोक लगाने की आग्रह किया गया है। ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर तरीके अपनाया जा सके और जुट का कैरी बैग का प्रयोग किया जा सके।

मौके पर रेलवे के ई सी आर के यू के शाखा अध्यक्ष अमित शेखर सिंह उर्फ मन्नू, ए के मुखर्जी,बलवंत सिंह,बी के गुप्ता,प्रदीप हरि ,कपिल विश्वकर्मा,मनोज रजक,शंभू नाथ पांडेय,स्काउट एंड गाईड के विक्रम दे,गुड्डू मिश्र,राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *