अजय कुमार जीतू
कतरास । थाना क्षेत्र के चेतुडीह में अवैध कोयले की बर्चस्व को लेकर फिर खेली गई खूनी खेल। दो पक्षो में फिर हुई खूनी संघर्स जिसमे कई लोग हुवे घायल। स्थानीयो ने किया कतरास थाना का घेराव एवं रोड जाम।
कतरास । कांग्रेस नेता और कोयला व्यवसाय चौहान के गुर्गो ने कांग्रेसी नेता के ऊपर किया हमला, जिसे घायल अजय सिंह ,रोबिन पाल, छोटू खान घायल हुए हैं,जिनका निचीतपुर क्लीनिक में ईलाज कराया जा रहा है, बता दें कि रविवार को ग्रामीणों के बीच अवैध कोयला उठाव को लेकर मारपीट हुई थी ।
जिसमें कांग्रेस दल के कुछ नेता घायल हुए थे ,जिनका इलाज निचीतपुर के क्लीनिक में चल रहा है उसी घटना का दवेश मे बुधवार को जहां कांग्रेस नेता प्रसाद खाने के लिए क्षेत्र में दौरे पर थे वहीं चौहान के गुर्गो ने हमला कर दिया, जिसमे 3 लोग घायल हो गए और उनका इलाज निचितपुर क्लीनिक में चल रहा है ।
थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है
आखिर कतरास पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठे क्यों है, क्यों नहीं अभी तक गिरफ्तारी हुई है, आखिर घटना तो हो रहा है, घटना का जिम्मेदार कौन है ,बुधवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो कतरास थाना चौक को जाम कर रोड पर बैठ गए और मांग करने लगे कि अवैध कोयले व्यवसाय करने वाले पर रोक लगाया जाए ,इसके बाद थाना प्रभारी के साथ वार्ता हुआ, वार्ता के बाद रोड जाम हट गया । थाना प्रभारी ने गोली या बम चलने की खबर की पुष्टि नही की
