अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरखूटी से मोहलबनी जाने वाली सड़क पर बुधवार की देर रात कोयला से लदा ओभर लोड हाइवा संख्या जेएच 02 बीपी – 1470 को सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच चालक सहित हाइवा जप्त कर थाना लाई है। वहीं इस मामले में
पुलिस पूछताछ मे जुटी हुई है।

वही बतया जाता है की उक्त हाइवा फोर पैच भौरा से कोयला लोड हो कर पांच नम्बर रेलवे साइडिंग जाने के क्रम मे बैक कर भाग रही थी ।उसी दौरान पुलिस के हाथ चढ़ी। उक्त वाहन रांची के रामगढ़ निवासी नवीन सिंह का बताया जाता है। सूत्रों की माने तो पकड़ा गया हाइवा दुबड़ा जाने की तैयारी मे थी ।इस घटना से चोरी में हड़कंप मचा हुआ है। वही इस मामले मे सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया की हाइवा रात्रि गस्ती मे पकड़ा गया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *