अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले गुरुवार को तीन सूत्री सहित अन्य मांगो को लेकर सबूर गोराई के नेतृत्व मे पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मिवान कम्पनी गेट समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेवाजी की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की मेन्टनेन्स और क्लीनिंग के मजूरो को एच पी सी लागु करने एवं मिवान मजदूरों को सालाना एरियर सहित अन्य मांगो को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा की चेतावनी दी और कहा की इन सभी मांगो पर प्रबंधन के द्वारा तत्काल पहल नहीं किया जाता है तो छठ पर्व के बाद कंपनी के चक्काजाम कर दिया जायेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। कहा की लगातार उच्च अधिकारिओ से वार्ता होने के बाबजूद हमारे मांगो पर पहल नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर आज चेतावनी दी जा रही है ।फिर होगा जोरदार आंदोलन। मौके पर सोनू गोराई, चंदन गोराई, बबलू गोराई, इंद्रजीत गोराई, मो याकूब, जाफर,फरहाद, फरीद, अमन कुमार, पप्पू, राहुल कुमार, संतोष महतो, नवीन पासवान आदि मौजूद थे।
