अभिषेक मिश्रा
काफी मस्कत के बाद मंगलवार की रात 8 बजे निकला युवक का शव
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित पाण्डेय बस्ती के समीप बीसीसीएल के आउट सोर्सिंग ओ बी डंप में लगे सेल के बंद पड़े चासनाला जीतपुर रोपवे के टावर के लोहा चोरों के द्वारा सोमवार की रात काटने के दौरान दब कर पवन पासवान (32) की मौत घटना स्थल पर हो गई । जब की दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है।जिन घायलों को चोरों के द्वारा आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर बताई जाती है। वही घटना की सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।तथा मृतक के शव को घंटों मशक्कत के बाद भी उतारा नहीं जा सका है। रेस्क्यू टीम के द्वारा उतारने का प्रयास जारी है।बताया जाता है की मृतक पवन पसवान बनियाहिर निवासी है जो अपने टीम के साथ लोहा काट रहा था।उसी दौरान घटना घटी बाकी इस घटना से फरार हो चुके है।दो साथियों का इलाज किसी अस्पताल में कराया जा रहा है जो काफी गंभीर हालत में है।
मौकाए बर्दात सुदामडीह पुलिस उक्त स्थान से दो बड़ा गैस सलेंडर,एक छोटा सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस कटर,रस्सी पुलिस ने जप्त किया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते परिजन घटना स्थल पहुंचे। वहीं इस मामले में मृतक की (बहन) पाथरडीह निवासी ने बताया कि राजू खान लोहा गोदाम के संचालक ने ही बुलवाकर अपनी गाड़ी से लाया था।की काम है चलो जो खर्च होगा हम देंगे। अपने साथ लाया कहा बहुत जरूरी है।यही बात कहकर ले गया था।कही कि मृतक पवन पासवान के मुआवजा को ले कर जिद पर डटी हुई है। वही दूसरी ओर कृष्णा ७नंबर निवासी कृष्णा ने बताया की दर्जनों साथी इस काम में लगे है।जो राजू खान के लिए काम किया करता था। इस घटना से मृतक की पत्नी ऋतु देवी, मां माला देवी, पिता बैजनाथ पासवान, दो पुत्री के साथ बनियाहिर में रहा करता था।जिनका रो रो बुरा हाल है।
वहीं मामले में मृतक के बड़े भाई पंकज पासवान ने सुदामडीह थाने को लिखित शिकायत दे एक स्थानीय ,एक अन्य को दोषी ठहरा उचित कारवाही की मांग की है। मौके पर जोड़पोखर सी आई आशुतोष कुमार, सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार झा,गौशाला ओ पी प्रभारी रवि कुमार सिंह घटना स्थल पर मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक शव उतारा नहीं गया है।
काफी मस्कत के बाद निकला शव,,,
मंगलवार को जिला प्रशासन के द्वारा काफी मस्कत के बाद रात 8 बजे निकला युवक के शव को बाहर निकाला जा सका
