झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के लाल बाजार स्थित श्री राधे – कृष्ण मंदिर से सटे संजय अग्रवाल का घर सोमवार की रात एकाएक गिर गया । भगवान की कृपा रही कि हादसे में किसी भी तरह की जन हानि नहीं हुई है, घर मालिक का झरिया के सब्जी पट्टी में संजय बुक सेंटर नामक दुकान है । घटना को लेकर बताया जाता है कि रविवार को मकान के पीछे का एक हिस्सा गिर गया, जिसके बाद सोमवार को घर में रह रहे संदीप अग्रवाल उनकी पत्नी और बच्ची सोमवार को घर का सारा सामान पैक कर रहे थे और धनबाद ले जाने की तैयारी में थे । इसी दौरान तेज आवाज के साथ रात लगभग 9 बजे अचानक मकान का पिछला हिस्सा गिर पड़ा । जिसका आवाज इतना तेज था कि अगर बगल के लोग घबरा गए और उक्त स्थल पर दौड़ कर पहुंचे तो देखा उक्त मकान के पीछे का हिस्सा पूरी तरह गिर गया है ।लोगों ने किसी तरह घर में संदीप अग्रवाल उनकी पत्नी और बच्चों को बाहर निकाला । साथ ही घर के सामान को बाहर किया । स्थानीय लोगों ने घर के आगे बांस लगाकर बेरिकेटिंग कर दिया, यदि घर के आगे का हिस्सा गिरे तो किसी तरह का जान माल नुकसान ना हो ।
