अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सेल कोलियरी डिविजन के अपर सीम में कार्यरत सिंडिकेट के ठीका मजदूरों ने आज ९वे दिन भी अपर सीम के कार्य का बहिष्कार करते हुए कार्य को शांति पूर्ण ठप्प रखा हुआ है। जिस कारण आज सोमवार को प्रबंधन ,ठिकेदार की ओर से वार्ता के लिए बुलाया गया था।लेकिन किसी कारण वश वार्ता विफल हो गया और मजदूर आक्रोशित हो सेल प्रबंधन तथा सिंडिकेट ठिकेदार के विरोध जम कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वही इस मामले में ठेका मजदूर संजय कुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की बीस पच्चीस साल कार्य करते आ रहे है लेकिन आज तक हमलोगों का पीएफ पेंशन को ऑन लाइन नहीं किया गया है।जब की २०२३ में में सीओ के मौजूदगी में वार्ता में सहमति बनी थी कि बीस दिन के अंदर पीएफ,पेंशन ऑन लाइन कर दिया जाएगा।लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया है। कहा की हम सभी मजदूरों का ऑन लाइन कर दिया जाय,जिससे जो भी मजदूर काम करना चाहेंगे जो नहीं करना चाहेंगे उसका लिस्ट हम लोगों के द्वारा सौंप दिया जाएगा।

वहीं ठेका मजदूर दामोदर सिंह ने कहा जीतपुर के मजदूरों का ऑन लाइन कर दिया गया है।लेकिन चासनाला के मजदूरों को इससे वंचित क्यों रखा गया है।अब मनमानी नहीं चलने दिया जाएगा।अगर कोई पहल नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन उग्र रूप लेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।
इस मौके पर मजदूरों में राज कुमार यादव,नंद लाल गुप्ता,नारायण बाउरी,बबलू सिंह,रेल सिंह,नरेश वर्मा,वीरेन तुरी के अलावे दर्जनों मजदूर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *