झरीया। दीक्षा महिला मंडल संस्कृत महिला समिति कुसुंडा क्षेत्र के ओर से ऐना कोलियरी कार्यालय में शनिवार को करीब 50 महिलाओं के बीच मिठाई राशन और बच्चों के लिए साउंडलेस पटाखे बांटे गए।इस दौरान कुसुंडा क्षेत्रिय अध्य्क्ष अजंता दास ने कहा कि समिति की ओर से दीपावली पर्व के अवसर पर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाई जा रही हैं। समिति सदस्य सामाजिक कार्यों के प्रति कृत संकल्प है।हमेशा पर्व त्यौहार को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्य हमेशा तत्पर रहते हैं।और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचा जाता है।समिति का मकसद ही जनकल्याण का कार्य करना। मौके पर संटू झा, सुनीता राम, मनीषा प्रकाश, किरण सिंह, मीनू मिश्रा, विनीता ठक्कर, नीता बाग, पूजा अग्रवाल, देवाशीश बाग सहित दर्जनों लोग थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *