अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सेल चासनाला बी टाईप स्थित ईडी कार्यालय परिसर में सीजीएम मानव संसाधन विभाग में एटेंडेंस सह सहायक तकनीशियन के पद पर कार्यरत शिशिर बाउरी 51 वर्ष की शनिवार को बीजीएच बोकारो अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के आश्रित को नियोजन व मुआवजा देने की माँग को लेकर रविवार को संयुक्त मोर्चा के नेताओं एवं परिजनों ने चासनाला बी टाईप स्थित ईडी कार्यालय के मुख्य गेट पर शव को रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सेल के सीजीएम कार्यालय के सभागार में प्रबंधन एवं संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ हुई वार्ता के बाद प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर नियोजन से सम्बंधित सभी कागजातों को सम्बंधित विभाग को प्रस्तुत करने पर मृतका की पत्नी चैना बाउरी को नियोजन पत्र दिया।
बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8,30 बजे मुसाबनी कॉलोनी कांड्रा अपने घर से पैदल डियूटी जाने के क्रम में शिशिर बाउरी झरिया सिन्दरी मुख्य सड़क पर चासनाला जोड़ियां नदी पुल के निकट गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो थे। जिसे चासनाला सेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सेल के बीजीएच बोकारो अस्पताल में रैफर कर दिया था जहाँ शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
मृतक के आश्रित को नियोजन एवं मुआवजा को लेकर प्रबंधन के साथ संयुक्त मोर्चा की हुई वार्ता में प्रबंधन ने मृतक के आश्रित को 15 दिनों के अंदर सभी कागजातों को प्रस्तुत करने के बाद नियोजन देने का पत्र जीएम उदय कुमार कुलकर्णी ने मृतक की पत्नी चैना बाउरी को दिया। जिसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया।
वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम कार्मिक उदय कुमार कुलकर्णी, एजीएम पी एन बी बारीक, नेताओं ने झा, मु, मो,के वरिष्ट नेता संतोष महतो, मुरारी मोहन झा,भाजपा नेता उचित महतो,प्रकाश बाउरी, दिनेश महतो, विक्रम महतो, डेविट सिंह, संजय सिंह, बबली मालाकार, अजय कुमार दास, आदि उपस्थित थे।
