झरिया । शनिवार को बालिका विद्या मंदिर स्कूल परिसर में मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । जहां मारवाड़ी सम्मेलन झरिया द्वारा आगामी 13 अक्टूबर आयोजित होने वाले कार्यक्रम “धन्यवाद करो अपने माता-पिता का” का जानकारी दी गई । पत्रकार वार्ता की जानकारी देते हुए सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन झरिया हमेशा समाज हित में कार्य कर रहा है । सेवा, सत्कार, संस्कृत, शिक्षा के एवं साथ हमारे समाज की खासियत है कि हम परंपराओं को साथ लेकर भविष्य गढ़ते है। आज जब समाज के कहीं न कही हम माता पिता परिवार से कटते ( दूर ।) होते जा रहे है और अपने एकांकी जीवन जीने के चलते कई अवसाद का शिकार होते है। जिसके चलते आज तलाक का मामला हो या परिवार से रिश्ते नाते से दूरियां बढ़ती जा रही है । वक्ता – श्री भावेन जे शाह (सुरत) इसमें सुधार लाने के लिए हमारे परिवार और माता पिता के प्रति जिम्मेवारी को समझने और मजबूती के साथ अपने जड़ों से जुड़कर परिवार और राष्ट्र का निर्माण करें इसी मिशन के तहत मारवाड़ी सम्मेलन झरिया द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर दिन सोमवार को संध्या 4 बजे धन्यवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जहां हम अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता एवं कर्तव्य के प्रति अगले पीढ़ी को संदेश देंगे और अपने घर संसार की नींव हमेशा मजबूत रखें, केवल अपने माता-पिता को धन्यवाद कहने का नहीं बल्कि उनके बलिदानों को समझने और जीने का है। उनके समर्पण को स्वीकार करें अपने कार्य व्यवहार में अनुशासन और समर्पण को उतारे और जो उन्होंने हमें दिया है हम सब मिलकर अपने माता-पिता को धन्यवाद करेंगे और आने वाली पीढ़ी को भी यही शिक्षा देंगे समाज और देश तभी आगे बढ़ेगा जब सब हर परिवार में सेवा संस्कार और संस्कृति का अमृत बहेगा । श्री अग्रसेन महाराज जी के जयंती के अवसर पर उनके द्वारा दिए गए शिक्षा के आधार पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई है। मौके पर मुख्य रूप से सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, हरीश राठी, सीए दीपक अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगाड़िया, मोहित अग्रवाल, महेश जलूका, अमित अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे ।
