अभिषेक मिश्रा
चासनाला । श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मोहन बाजार के अध्यक्ष प्रभाष अग्रवाल, सचिव राजेश साव ,कोषाध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा,सीडी मिश्रा ,विनोद पाठक कोयलांचल पत्रकार संघ के संस्थापक मो मुख्तार,कमलेश कुमार जोड़पोखर सी आई कार्यालय पहुंच कर सी आई आशुतोष कुमार को संयुक्त रूप से माता रानी का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु मोहनबाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दर्शन करने ,रावण दहन देखने आया करते है।ऐसे में विधि व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौती है। लेकिन धनबाद उपायुक्त, व एस एस पी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने बेहतरीन समनवय में शांति पूर्वक पूजा संपन्न करवाई।जिसमें थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने हर संभव प्रयास किया। वहीं समिति ने सुदामडीह थाना प्रभारी को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा की पूजा समिति,जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन शांति पूर्ण सफल रहा।
