झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में शनिवार को प्रेम – प्रसंग में हुए एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो गुटों में जमकर बवाल हुआ । कथित तौर पर प्रेम प्रसंग मामले में महिला के पूर्व प्रेमी और पति बीच विवाद हुआ । उसके बाद विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दूरभाष पर पुलिस को मामले की जानकारी दी । जिसके बाद बस्ताकोला टीओपी से पहुंचे आरक्षी ने एक युवक को हिरासत में लिया और उसे लेकर बस्ताकोला टीओपी चले गए । जिसके बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया । आक्रोशित लोगों ने बस्ताकोला टीओपी । पहुंचकर हंगामा किया, इस दौरान हिरासत में लेने वाले आरक्षी ललित की भी जमकर पिटाई कर दी गई । सूचना मिलने के बाद झरिया थाने से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पंहुचा । पुलिस के पहुंचते ही सभी उपद्रवी भाग खड़े हुए । वहीं घायल आरक्षी को इलाज के लिए धनबाद के एक अस्पताल में भेज दिया गया जहां वो इलाजरत है । उपद्रवियों की पहचान के लिए झरिया पुलिस आस – पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है । क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरी घटना पर झरिया थाना के अधिकारियों की नजर बनी हुई है । झरिया थाना के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और फिलहाल मामला नियंत्रण में है । पुलिस मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है ।
इन पर हुआ मामला दर्ज
हवलदार ललित यादव ने झरिया थाना में इंडस्ट्री पहाड़ी के भोला पंडित ,नितेश पंडित, राजेंद्र पंडित ,अरुण पंडित, सागर भुइंया सहित अज्ञात 50- 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।ललित का आरोप है कि शनिवार को हरवे हथियार से लैस होकर लगभग 100 लोग दरवाजा तोड़कर ओपी में घुसकर तोड़फोड़ किया। सरकारी कागजात को फेंक दी। गालीगलौज करते हुए वर्दी फाड़ कर मारपीट किया।वहीं इस बात का चर्चा है कि इनलोग पूर्व मे भी डीजल चोरी का आरोपी रह चुके है।पुलिस इनलोगों के पृष्ठभूमि भी खंगालने मे जुटी हुई है।
हवलदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।शशि रंजन कुमार, प्रभारी,झरिया थाना
