अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना परिसर में रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जोरापोखर अंचल निरीक्षक आशुतोष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की मोहलनी बस्ती निवासी वादी आनंद महतो के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सुदामडीह कांड संख्या७४/२५ दिनांक १८सितंबर धारा ३०३(२)बीएनएस२०२३के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांड अंकित है।उन्होंने कहा की अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन के फलस्वरूप ज्ञात हुआ की मोहलबनी बस्ती से२७अगस्त को घर के सामने से एक्सप्लेंडर मोटरसाइकिल संख्य जे एच १०बी जेड/३२६७चोरी कर लिया गया है।फुटेज संकलन के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कु रजवार४५ पिता स्व मदन रजवार सा बेलडीह थाना चंदनकियारी, बोकारो से घर से २१सितंबर को गिरफ्तार किया गया तथा इसके पास से एक बाइक,मास्टर की चाबी जप्त किया गया है। जिसे आज धनबाद जेल भेज दिया गया है। मौके पर छापेमारी दल में सुदामडीह पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सिंह,सहायक अवर निरीक्षक मो करीम,चौकीदार चंडी चरण महतो, करण महतो शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *