अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना परिसर में दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर रविवार को शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने की तथा संचाल समाजसेवी मौसम महंती ने किया। बैठक में सभी संप्रदाय के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी गण, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ,शांति समिति के सदस्य, पत्रकार गण उपस्थित रहे। क्षेत्र के पूजा समिति के द्वारा अपनी अपनी बातों को थाना प्रभारी के समक्ष रखा गया।
इस दौरान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने अपील करते हुए कहा की सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन हर हाल करना होगा। उन्होंने कहा की हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशाशन की पैनी नजर होगी। वे किसी भी हाल में बक्से नही जाएंगे । डी जे पर प्रतिबंध रहेगा कहा की त्योहार को आपसी भाई चारे और शांति सौहार्द के साथ मनाए।इस बार पूजा पंडाल में बाधा उत्पन्न करने वालों हर उपदरियों पर पुलिस की खास नजर होगी। मौके पर शांति समिति के बैठक में सुदामडीह पुलिस पदाधिकारी के अलावे पार्षद चंदन महतो,पूनम देवी, विशाल श्रीवास्तव,कैलाश विश्वकर्मा, प्रभाष अग्रवाल,राजेश साव,राजू वर्मा,लक्ष्मण सिंह,पप्पू कुमार,लक्ष्मण सिंह,ननका साव,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *