झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बाटा मोड में शनिवार की शाम विशालकाय पीपल का पेड़ एकाएक गिर गया । जिससे झरिया से बलियापुर जाने वाला मार्ग पर यातायात बाधित हो गया । घटना को लेकर बताया जाता है कि झरिया शहर के बीचों-बीच स्थित बाटा मोड़ पर स्थित धनबाद मिष्ठान नामक मिठाई दुकान संचालित होता था, जो पिछले कई पूर्व बंद हो गया था । बंद पड़ा परिसर का स्थिति काफी जर्जर हो गया था । उक्त परिसर में लगा एक बड़ा विशालकाय पीपल का पेड़ एकाएक सड़क की ओर गिर पड़ा । घटना में दुकान परिसर के पीछे का एक दीवार भी टूट कर नीचे गिर गया । वहीं पेड़ की चपेट में आकर बिजली के दो पोल भी टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं । जिस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है । भगवान की कृपा रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ । सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवा गमन सुचारू रूप से चालू रखने के लिए भीड़ को हटाने का प्रयास कर रही है ।
