अभिषेक मिश्रा

चासनाला । चासनाला सेल बीएसएल कोलियरी डिवीजन के तत्वावधान में सीएसआर राशि के तहत दुर्गापुर सुंदरम क्रेटिव वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान लगभग 100 मरीजों के ब्लड प्रेशर, सुगर, सर्दी बुखार हीमोग्लोबिन,आँख कान,वजन टेस्ट,आदि स्वास्थ्य की जाँच
कर निःशुल्क दवाइयां दी गई। तथा महिलाओं को सेंटरी पेड का वितरण किया गया। सेल के इस सामाजिक दायित्व निर्वहन कार्यक्रम का स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है।

इस अवसर पर संस्था के सह सचिव मानस सरखेल ने बताया कि सेल बीएसएल कोलियरी डिवीजन के चासनाला, जीतपुर, रामनगर व टासरा प्रोजेक्ट एरिया के सुदूर गाँवों में रविवार को छोड़कर प्रतिदिन स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया जाता है। तथा निःशुल्क दवाइयां दी जाती है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। शिविर में डॉअनन्या दें, सेल सीएसआर विभाग के विभाष कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *