अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के सुदामडीह मेन कॉलोनी सहित आसपास के कालोनियों में पिछले ६माह से पानी की घोर संकट को लेकर लोगो में भारी रोष व्याप्त है।
लोगो ने मेन कॉलोनी सुदामडीह ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले सुदामडीह फायर पैच टू का चक्का जाम कर प्रबंधन के खिलाफ जम कर प्रदर्शन तथा नारे बाजी किया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रभाष कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि प्रबंधन द्वारा सुदामडीह मेन कॉलोनी में पानी की आपूर्ति करने के लिए ७०लाख रुपए की राशि से निविदा निकाली गई थी।परंतु प्रबंधन की लापरवाही के कारण ठिकेदार ने बिना किसी प्लानिंग का पाइप लाइन बिछा दिया जिस कारण पानी टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लोगो क्विक एक बूंद पानी के लिए तड़पना पड़ रहा है।उन्होंने कहा की पानी की समस्या का जब तक समाधान नहीं होता है,तब तक आउट सोसिंग का चक्का जाम रहेगा।
इधर लगभग ३ घंटे तक आउट सोसिंग का चक्का जाम रहने के बाद पीओ अनिल कुमार , सुंदामदीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह फायर पैच पहुंचे। इस दौरान पानी के विवाद को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा ग्रामीणों के बीच चला।
वही सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के पहल पर प्रबंधन एवं ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई।जिसमे प्रबंधन ने २१,सितंबर तक पानी चालू करने का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम हटा लिया गया है।
मौके पर वार्ता में पीओ अनिल कुमार,प्रमोद कुमार पटनायक,सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह अवर् निरीक्षक चंदन शर्मा,ग्रामीणों में प्रभात कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा,आकाश शर्मा,संजय सिंह,पप्पू सिंह,अनिल प्रसाद जितेंद्र कुमार सिंह,बबलू हक,अरुण वर्णवाल,ट्रेड यूनियन के अलावे ट्रेड यूनियन तथा दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
