कुमार अजय

कतरास । तेतुलमारी थाना क्षेत्र अवैध कोयला उत्खनन को लेकर चर्चित रहा है।अब लोग अवैध खनन के खिलाफ आगे आने लगे है। यहां के पाण्डेयडीह मोड़ पर सोनार बस्ती के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।लोगों ने सिजुआ- राजगंज मुख्य मार्ग को झाड़ू लेकर जाम कर दिया और प्रशासन विरोधी नारेबाज़ी की।प्रदर्शनकारियों की भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि तेतुलमारी थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों की भी एक नहीं सुनी।सभी लोग खनन पर रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे।महिलाएं हाथों में झाड़ू लेकर विरोध कर रही थीं।जबकि पुलिस लगातार लोगों को समझाने में जुटी रही। समझाने के बाद भीड़ सड़क जाम को हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *