अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया सह जोड़पोखर स्वास्थ्य उप केंद्र पाथरडीह अजमेरा में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान १७सितंबर से२३सितंबर तक चलने वाले टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन कल बुधवार को संसद प्रतिनिधि झरिया साधन महतो , बासुदेव सुपकार वा सीएच ओ बबली कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य उप केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी बबली कुमारी ने कहा की इस स्वास्थ्य केंद्र से यहां के स्थानीय लोगों को चिकित्सा व्यवस्था की हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा की २२आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार,शनिवार मंगलवार को बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। ए एन एम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जा कर बच्चो को टीकाकरण का डोज उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य उपकेंद्र में मरीजों का बी पी,शुगर,एच आई वी, शिप लिफ,होमियोग्लोविन, तथा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य की जांच की जाएगी तथा निशुल्क दवाइयां दी जाएगी। मौके पर राष्ट्री कुमारी मनु कुमारी,अजीत। बाउरी के अलावे दर्जनों ए एनएम उपस्थित थी।
